सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 75 साल के लावारिश बुजुर्ग की मौत से हड़कम्प मच गया। हालांकि मौत स्वभाविक थी ,जो कई दिन से बीमार चल रहा था। उसका सगा सम्बन्धी कोई न होने के कारण शव को कोई हाथ भी नही लगा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की ,जिसमे स्वभाविक मौत का ही मामला प्रकाश में आया। उसके बाद मोहल्ले के सभी धर्मों के महिला पुरुषों ने पुलिस से उनके अंतिम संस्कार की सहमति जताई। जिसके बाद सर्व समाज के लोगो ने बुजुर्ग का हिन्दू रीति रिवाज से ट्रोनिका सिटी ले जाकर अंतिम संस्कार किया। मृतक बुजुर्ग जयपुर राजस्थान का रहने वाला बताया गया है और उसे लोग गौड़ साहब – गौड़ साहब के नाम से पुकारते थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग करीब 12 साल से पूजा कॉलोनी में जानू के ऑफिस पर काम करता था। पिछले करीब 2 साल से वह बीमारी के कारण कमजोर हो चुके थे तो जानू प्रधान के बेटे उसे कोई काम नही करने देते थे और लगातार उसकी परिवार के बुजुर्ग की तरह सेवा कर रहे थे। जिनका कहना है कि मृतक का वह हिन्दू भाइयो के साथ मिलकर तेरहवीं के साथ साथ सभी आवश्यक रीति रिवाज के कार्य करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…