सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। थाना कोतवाली लोनी स्थित अशोक विहार कालोनी में सोमवार रात चोरों ने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान परिवार सो रहा था। सुबह उठने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। अशोक विहार 30 फुटा रोड पुराना चेक पोस्ट कालोनी में डॉक्टर फरमान परिवार के साथ रहते है। इनकी घर पर ही डॉक्टर की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो मेन गेट टूटा हुआ था, कमरे में रखी अलमारी का भी लाक टूटा हुआ है।
उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे करीब आधा किलों सोने, डेढ़ किलों चांदी के आभुषण, तीन लाख की नकदी, बाइक और तीन मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी हुए समान और नकदी की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है। उन्होंने मकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लोनी कोतवाली में शिकायत दी। कोतवाली एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…