अंजनी राय
बलिया: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विभागीय समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने वन विभाग के साथ बैठक कर वृक्षारोपण के संबंध में गहन समीक्षा की। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए पौधरोपण की जियो टैगिंग की प्रगति के साथ कितने पौधे जीवित हैं इसके बारे में सख्ती से पूछताछ की।
बैठक में इस वर्ष कराए जाने वाले वृक्षारोपण की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। डीएम ने वन विभाग के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बार अधिक से अधिक पौधे लगाकर जनपद को हरा-भरा बनाने का अपना पूरा प्रयास करना है। इस बात का विशेष ख्याल रखना है कि पौधे लगाने के साथ उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए पहले से ही मिट्टी की व्यवस्था भी कर लेंगे। पौधरोपण के लिए जो ग्राम सभावार कार्ययोजना बनी है, उस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डीएफओ श्रद्धा यादव के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…