तारिक खान..
इलाहाबाद के कमला नेहरू अस्पताल में ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची पहुँची। हालत गंभीर होने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों ने प्रियंका गांधी से सम्पर्क किया। मामला संज्ञान में आते ही प्रियंका गांधी ने आज इलाहाबाद में प्रत्याशी योगेश शुक्ला का प्रचार करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और पूर्व सांसद मोहम्मद अज़हरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से बच्ची को दिल्ली के एम्स में उपचार कराने का आदेश दिया।
आनन फानन में राजीव शुक्ला ने प्रचार को बीच में छोड़ बच्ची को दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के लिए ले जाने की कवायद शुरू की। कांग्रेस पदाधिकारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि निजी विमान छह सीटर होने के वजह से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने बच्ची और उसके माता-पिता के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन और हार्दिक पटेल को भेज दिया। राजीव शुक्ला आज रात को ट्रेन से दिल्ली के लिए निकलेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित एम्स में खुद प्रियंका गांधी बच्ची के दाखिले के समय मौजूद रहेंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…