अंजनी राय
बलिया: लोक सभा सामान्य निर्वाचन में लगाए गए कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। टाउन डिग्री कॉलेज के कमरों में चल रही ट्रेनिंग में कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत व मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह के अलावा ट्रेनर गण ने ईवीएम व वीवीपैट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्याप्त पेयजल और एक एंबुलेंस की व्यवस्था वहां हमेशा रखने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा, इस बात का विशेष ख्याल रहे कि वीवीपैट मशीन के रख-रखाव के प्रति विशेष ध्यान देना है। चुनाव के दिन अगर किसी ईवीएम में गड़बड़ी हो तो तुरंत सेक्टर मजिस्ट्रेट को बताएं। इंजीनियरों द्वारा मशीन को तुरंत ठीक कराया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ईवीएम बदली भी जा सकती है। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से कहा, आपके ऊपर निर्वाचन को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी है। उन्होंने अग्रिम बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी कर्मचारी अपने विभागीय दायित्व के अलावा निर्वाचन कार्य को भली-भांति अंजाम देंगे। भरोसा भी दिलाया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। कार्मिकों को कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी।
निर्वाचन सामग्री बैग को देखा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को दी जाने वाली सामग्रियों की पैकिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि चेक लिस्ट के अनुसार बैग में सभी सामग्री उपलब्ध है या नहीं। डीपीआरओ का निर्देश दिया कि बैग में सभी सामान ध्यानपूर्वक रखे जाएं।
पहले दिन 46 कर्मी रहे गैरहाजिर, चेतावनी
प्रशिक्षण के पहले दिन 46 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इसमें 8 पीठासीन अधिकारी, पांच मतदान अधिकारी प्रथम, 17 द्वितीय और 16 मतदान अधिकारी तृतीय थे। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशिक्षण तिथियों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर ट्रेनिंग प्राप्त कर लेने को कहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…