उमेश गुप्ता/ हरिलाल प्रसाद
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम रौसडा में विगत दिनों दहेज हत्या का आरोपी रानू शर्मा पुत्र दामोदर शर्मा को पुलिस ने शनिवार को दोपहर में स्थानीय रोडवेज से जहां गिरफ्तार किया वहीं हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी उसकी निशानदेही पर उसके घर से पुलिस ने बरामद भी कर लिया।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतका नीतू शर्मा के पिता कन्हैया शर्मा की ओर से अपने दामाद रानू शर्मा ने बीते 28 अप्रैल को मेरी बेटी नीतू की गला रेत कर हत्या कर दिया है। इस घटना का कारण बाइक व 2 लाख रुपया नकद की मांग पूरा न किये जाने का कारण बताया गया है। पुलिस ने भादसं की धारा 498ए, 304 बी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी। लोकसभा चुनाव को लेकर उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ चौकिया मोड़ पर खड़े थे कि मुखबीर की सूचना पर सीओ रसड़ा केपी सिंह की ओर से मिली हुक्म तहरीरी के आधार पर इस मुकदमे का मुख्य अभियुक्त रानू शर्मा शनिवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी उसके घर से बरामद किया गया।
इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राम सिंह यादव, हेडकांस्टेविल राम जियावन यादव, आरक्षी बच्चे लाल, रामप्रकाश यादव, सरकारी वाहन चालक अजय कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…