प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के कारी गांव के पास तेज रफ्तार से डीजे वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार वृद्ध महिला की जहां मौत हो गई वहीं बाइक चालक व उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई दुर्घटना के बाद मोहनपुर गांव से पीपल गांव के लिए बारात में जा रही गोलू नामक डीजे वाहन चालक भागने में सफल रहा सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंगीगंज पुलिस चौकी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के हडिया थाना क्षेत्र के होलापुर गांव निवासी शेषधर गौतम(45वर्ष) अपनी पत्नी 40 वर्षीय सीता देवी और माता लालती देवी (60 वर्ष) को बाइक से लेकर सरपंतहां स्थित मैदान में आयोजित सपा-बसपा गठबंधन की जनसभा में मायावती और अखिलेश का भाषण सुनने आए थे । जनसभा समाप्त होने के बाद बाइक से शेषधर अपनी मां लालती देवी और पत्नी सीता देवी के लेकर वापस घर लौट रहा था । जैसे ही कारीगांव के निकट पहुंचा , कि सामने से रफ्तार में आ रही डीजे वाहन की चपेट में आ गया । जिसके चलते वृद्ध महिला मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । तथा पति पत्नी दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…