गौरव जैन
रामपुर जनपद दिनांक 06-05-2019 की रात करीब 11 बजे जोहर रोड स्थित एक होटल के मैनेजर दीपक देवल और वेटर संजय में शराब पीने के बाद आपस मे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया । जिसमे वेटर संजय ने मैनेजर दीपक को चाकू से कई बार किये जिससे दीपक बुरी तरह जख्मी हो गया बाद में उसको डिस्टिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ।
दीपक के मुताविक रात करीब 11 बजे दीपक ने वेटर संजय से खाना लाने को कहा तथा उससे भी खाना खाने को बोला वेटर संजय ने बहुत अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी उसको ये बात नगुज़ार लगी और उसने दीपक को गालिया देनी शुरू कर दी । दीपक ने संजय को मना करते हुए उसके 2-3 थप्पड़ मार दिए और उसे वहां से भगा दिया । वेटर संजय होटल की रसोई में से चाकू निकाल कर होटल के बाहर से दीपक को गालियां देकर बाहर आने के लिए बोलने लगा । दीपक जैसे ही होटल के बाहर आया वेटर संजय ने दीपक पर चाकू के करीब 6 वॉर किये जिससे दीपक बुरी तरह घायल हो गया और संजय फरार हो गया । दीपक ने किसी तरह से होटल के स्वामी तथा अपने बेटे को फोन किया । होटल स्वामी शहर से बाहर था उसने अपने बेटे को तुरन्त घटनास्थल पर भेजा और दीपक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया । दीपक की हालत नाजुक है। खबर लिखे जाने तक दीपक की तरफ से थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नही करवाई गई थी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…