गौरव जैन
रामपुर जनपद में दिनांक 06-05-2019 को वादी सैय्यद गुफरान पुत्र इरफान मियाॅ निवासी मौहल्ला रसूलपुर निकट ईदगाह कस्बा व थाना स्वार, रामपुर के पिता इरफान मियाॅ को गन्दी-गन्दी गालियाॅ देने से, मना करने पर जाकिर अली, आसिफ अली, साजिद अली, नासिर अली पुत्रगण जाफर अली, जमील पुत्र दिलावर निवासीगण ग्राम मानपुर थाना स्वार, रामपुर द्वारा एक राय मशवरा होकर पर सीमेन्ट की टाईल्स से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी तथा वादी को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर, जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बंध में थाना स्वार, रामपुर पर मु0अ0सं0-321/19 धारा 147/307/302/504/506/34 भादवि बनाम जाकिर अली आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना स्वार, रामपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
आज दिनांक 08-05-2019 को थाना स्वार, रामपुर पुलिस द्वारा जाकिर अली पुत्र जाफर अली तथा जमील अहमद पुत्र दिलावर निवासी ग्राम मानपुर थाना स्वार, रामपुर को शिकारपुर चौराहे से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी तथा अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…