गौरव जैन
जनपद रामपुर में दिनांक 15-05-2019 को पश्चिमी उ0प्र0 सयुक्त उधोग व्यापार मंडल का 21वा स्थापना दिवस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक के आवास शोकत अली रोड पर मनाया गया । इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें व्यापारियों ने व्यापार में आ रही समस्याओं पर चर्चा एवं अपने विचार रखे।
जिलाध्यक्ष पीयूष जिंदल ने बताया कि व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व द्वारा कुछ मांगे शासन के समक्ष रखी गयी थी उनमें से तीन मांगे वर्तमान शासन द्वारा पूर्ण कर दी गयी है जिससे व्यापारी अपने आप को बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक ने कहा कि व्यापारी हित सर्वोपरी है और संगठन सदैव व्यापारी हित की लड़ाई लड़ता रहेगा । उत्तरप्रदेश के 65 जिलों में संगठन का विस्तार हो चुका है और संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है ।
सिंघल ज्वेलर्स के स्वामी विरेश सिंघल ने कहा कि बहुत जल्दी देश मे नई सरकार का आगमन होने वाला है उसका व्यापारी समाज स्वागत करता है और नई सरकार से व्यापारी हित मे कार्य करने की आशा करता है । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेश जुनेजा , जिला महामंत्री रामेंद्र गुप्ता ,आर के अग्रवाल , मनु मांगलिक , अमित सहगल , राजीव गुप्ता , देवेश गुप्ता , अनुज सक्सेना , रूपेश अग्रवाल , गौरव अग्रवाल , निक्कू पंडित आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…