हर्मेश भाटिया
रामपुर:जनपद में गवर्मेंट प्रेस रोड खेतान फैक्ट्री के सामने प्लाई-पत्ते के टुकड़ो से भरी ट्रैक्टर ट्राली की ज़द में आकर स्क़ुटी सवार 14 साल का स्कूली छात्र मो0 फसी की मोत मोके हो जबकि पीछे बैठा दूसरा छात्र ज़ख़्मी हो गया।
मुहल्ला बजरिया मुल्ला ज़रीफ़ जेल रोड के साकिन म्युनिस्पल बोर्ड मुलाज़िम वजीउद्दीन खाँ ( सुर्खा) मरहूम का 14 बर्ष का पुत्र मोहम्मद फसी दोपहर 11 बजे अपने दोस्त मुहम्मद वरकान खाँ पुत्र तस्लीम खाँ मदरसा फ़ैज़ उल उलूम थाना तीन के साथ मोदी स्कूल क्लास 8 में दाखिले का नतीजा देखने के लिए स्कूटी से गये थे। वहाँ से वापसी सिम्बोसिस स्कूल करनी थी कि जजेज़ रोड रामपुर डिस्टरली के पास सामने से आ रही प्लाई-पत्ते के टुकड़ो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ज़द में आकर स्कूटी सवार दोनों लड़के गिर गए । स्कूटी चला रहा मो0 फसी का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया जिसकी बजह से उसकी मोके पर मोत हो गयी
जबकि पीछे बैठे वरकान दूसरी और कच्ची सड़क पर गिर कर ज़ख़्मी हो गया ।हादसा देख कर राहगीर इकठ्ठा हो गए तथा पुलिस मौके पर पहुचीं ।स्कूल का परिचय पत्र देख कर पुलिस ने घर पर दुर्घटना की सूचना दी ।
घर वालों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया और तुरंत मोके पर पहुचे । पुलिस ने लाश अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्ज़े में ले ली गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…