गौरव जैन
रामपुर जनपद में 15 मई 2019 को किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क रामपुर में एकत्रित हुए और बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला इस मौके पर बोलते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा बाबा ने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित कर दिया था बाबा की एक आवाज पर लाखों लोग जमा हो जाया करते थे बाबा के हुक्के की गड़गड़ाहट से उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सरकारें थरथर कहां पर करती थीं जब से बाबा इस दुनिया को छोड़ कर गए हैं किसानो की स्थिति दिन प्रति दिन बदतर होती चली जा रही है अब बाबा टिकैत जैसा मसीहा किसानों के बीच में नहीं है जो लोग किसान अपने आप को किसान नेता कह ला रहे हैं वह किसानों के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं भला किसानों की लड़ाई कलफ वाला सफेद कुर्ता रेवन का चश्मा और लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेकर कहीं जीती जा सकती है
अगर किसानों की स्थिति सुधारना है तो हमें बाबा टिकैत की तरह जमीनी स्तर पर किसानों के काम करना होंगे और किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना होगा नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब राजनीतिक लोग किसानों का नाम लेना भी बंद कर देंगे श्रद्धांजलि देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष इशराक अली जिला अध्यक्ष सन्जोर अली पाशा फारुख अली इकराम हुसैन अरशद अली भूरे खान आदाब खान नन्हे विनोद कुमार अब्बास अली हफीज अहमद मल्लन आसमा मशकूर अहमद इशराक अली आदि मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…