फारुख हुसैन
चोरी की 6 बाइकों सहित दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार लखीमपुर खीरी। दो ऑटो लिफ्टरों को चोरी की बाइक सहित सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर पांच अन्य बाइकें बरामद की हैं। जिसका खुलासा एसपी खीरी पूनम बुधवार की दोपहर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।
उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। जिनमें मोहम्मद इशहाक पुत्र नन्हे निवासी कटरा थाना लहरपुर जिला सीतापुर तथा राजेश पुत्र पप्पू निवासी देवीपुर थाना कोतवाली सदर सीतापुर शामिल हैं। दोनों एक चोरी की बाइक से कहीं जा रहे थे इसी दौरान राजापुर क्रॉसिंग के पास पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हमारा एक बाइक चोरी करने का गिरोह है। हम लोग अपने सहयोगी के साथ मिलकर शहर लखीमपुर व आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करके उनके नंबर प्लेट बदल देते हैं। नंबर प्लेट, चेचिस नंबर से छेड़छाड़ करके अच्छे दामों पर बेच देते हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग के पास बने शौचालय के पास से व मोहल्ला कपूरथला में स्थित पुराने एसपी बंग्ला की आड़ से चोरी की 5 अन्य मोटरसाइकिलो को बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों के लिए टीम गठित कर गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…