फ़ारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी
आजकल आईलाइनर के बिना आप घर से बाहर नहीं निकलते होंगे । लाइनर का प्रयोग आपकी आदत बन चुका है लेकिन इसको लगाने का भी सही तरीका होता है। क्या आप जानते है आपकी ऑंखों की खूबसूती बढ़ाने वाला ये आईलाइनर अगर सही प्रकार से प्रयोग नहीं किया जाए तो आपकी ऑंखों की रोशनी भी छिन सकती है।
कितना घातक है आईलाइनर
बिना लाइनर के मेकअप अधूरा लगता है लेकिन यदि ऑंखों की लैश लाइन के अंदर लाइनर लगाते है तो ये नजर को धुंधला कर सकता है और आपको (इस्की) नेत्र रोग भी हो सकता है। ऑंखों के भीतर और बाहर लगाये जाने वाला लाइनर आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। पेंसिल लाइनर का प्रयोग करने से इसके कण आंखों में चले जाते है। दरअसल, लाइनर के कण आंखों पर मौजूद एक पतली सी परत अश्रु झिल्ली में चले जाते है जो आंखों की रक्षा करती है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
इस बावत डा. एस राघव ने बताया कि आंखों की पलकों के भीतर लगाए जाने वाला लाइनर ज्यादा तेजी से आंख के अंदर चला जाते हैं जो की आंखों को नुकसान पहुंचाता है।
इतना ही नहीं आंखों के अंदर की ओर लगाए जाने वाला लाइनर पांच मिनट के भीतर ही 15 से 30 प्रतिशत ज्यादा कण आंखों की अश्रु झिल्ली पर पहुंचाता है। इसलिए अगर हो सके तो आगे से लाइनर का प्रयोग आंखों के बाहरी हिस्से पर ही करे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…