फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। एक अज्ञात युवक का शव बुधवार की सुबह रसूलपुर गांव के बाहर खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूल पनाह में एक युवक का शव बुधवार की सुबह मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक ने सफेद शर्ट व नीली पेंट पहन रखी है। पुलिस के शुरुआती छानबीन में युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले पर जानकारी देते हुए गोला कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह हत्या का मामला है किसी ने बीती रात इस युवक की हत्या करके शव को यहां पर फेंक दिया है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलुओं पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…