Categories: Gaziabad

कुख्यात बदमाश 25 हजार का इनामी हरेंद्र खड़खड़ी गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। कुख्यात बदमाश हरेंद्र खरखड़ी को नोएडा पुलिस की एसटीएफ टीम ने खड़खड़ी गांव से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर कुछ राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। हरेंद्र के साथ उसका एक साथी अशोक भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि आज शाम गांव में हरेंद्र के पक्ष में महापंचायत बुलाई गई है।

ग्राम वासियों का कहना है कि हरेंद्र अब कोई अपराध नहीं कर रहा। वह गांव में ही रह रहा है। लोनी प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

aftab farooqui

Recent Posts