सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
लोनी के निठौरा गांव निवासी पवन चिरोड़ी बाजार में दुकान चलाते हैं रविवार शाम लगभग 7 बजे अपनी पत्नी संन्नू के साथ चिरोड़ी से अपने गांव जा रहे थे बंथला चिरोड़ी रोड पर महाराजा होटल के पास सामने से आ रहे दो बाइक सवार युवकों से गाड़ी को बचाने के चक्कर में पवन की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें महिला समेत चारों लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया। दूसरी बाइक पर सवार युवक अबरार निवासी शामली व हनीफ निवासी गाजियाबाद लोनी के गणेश हॉस्पिटल से अपने मामा की बीमार पोती को देख कर वापस गनोली गांव के पास ईट भट्टे पर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे तभी महाराजा होटल के पास एक कार को बचाने के चक्कर में दोनों बाइको की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…