नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर(बलिया)थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चूल्हा से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।जिसकी चपेट में आ कर तीन रिहायशी झोपड़ियों सहित उनमें पड़े नक़दी व दीगर समान जल कर नष्ट हो गए।साथ ही आग की चपेट में आ कर चार गायें बुरी तरह से झुलस गयीं।जिनमें से एक कि स्थिति गम्भीर बताई जाती है।
गांव के लालबाबू प्रसाद की पुत्री देर शाम अपनी रिहायशी झोपड़ी में चूल्हा जला कर उस पर दूध गर्म कर रही थी।उसी दौरान चूल्हा से एक चिंगारी उड़ कर झोपड़ी पर चली गई जिससे उस में आग पकड़ लिया।आग को देख लालबाबू की लड़की घबरा गई और शोर मचाने लगी।उसकी शोर पर जबतक परिवार व गांव वाले मौके पर पहुंचे ।तब तक आग झोपड़ी में चारों तरफ फैल गई और उसके साथ ही उसमें पड़े गृहस्थी के समान धू धू करके जलने लगे।इस दौरान आग पर काबू पाने के मौके पर इकट्ठा लोगों के प्रयास के बावजूद तेज हवा बहने के कारण वह बगल के सत्यनारायण व युगल किशोर की आवासीय झोपड़ियों तक फैल गया।मौके पर मौजूद लोगों ने करीब एक घण्टे के अथक प्रयास के बाद आग पर किसी प्रकार काबू पाया। तब तक तीनों झोपड़ियों सहित उनमें पड़े अनाज,कपड़े,बिस्तर एवं अन्य गृहस्थी के सामान जल कर नष्ट हो गए।साथ ही सत्यनारायन प्रसाद का 15 हजार रुपया नगद जल कर राख हो गया और लालबाबू व युगलकिशोर की गायें बुरी तरह से झुलस गईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…