नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर, बलिया। 4 अप्रैल। क्षेत्र के नगर निवासी रिश्ते में पति पत्नी दीपक सोनी व पुनीता सिंह सोनी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 72 लोक सभा के विधानसभा फेफना में बूथ रक्षक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों युवा नेता व नेत्री को बूथ रक्षक बनानें से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुवे दोनों नेताओं नें कहा कि 72 लोकसभा बलिया के विधानसभा फेफना के बूथ रक्षक के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए हम दोनों पति पत्नी तहे दिल से उनका आभार व्यक्त करते हैं। तथा हम दोनों आखिरी चरण के इस चुनाव में डोर टू डोर जाकर लोगों से जन संपर्क के माध्यम से गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का काम करेंगे। लोगों से यह विशेष अपील करेंगे कि गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर दिल्ली के लोकसभा में भेजने का काम करें जिससे कि देश का विकास होगा।
कहा कि इस वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन सभी सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। पूछे जाने पर बताया कि हमारी लड़ाई किसी भी पार्टी से नहीं है गठबंधन एकतरफा चुनाव जीत रहा है खासकर के बलिया और सलेमपुर लोकसभा की दोनों सीटें गठबंधन ही जीतेगी और दोनों सीटों में जीत का अंतर बड़ा होगा। पूछे जाने पर कि लोगों का कहना है कि मोदी लहर चल रहा है तो दोनों नेताओं ने कहा कि कहीं पर भी कोई मोदी लहर नहीं सब खत्म हो चुका है मोदी लहर की तो हवा तक नहीं है।
कहा कि पूरे प्रदेश में गठबंधन 70 से 75 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहां कि हम तथा हमारे सभी सहयोगी कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए जी जान से लगे हैं। तथा कार्यकर्ता साथियों का पूरा सहयोग भी मिल रहा है।
दोनों ने कहा कि हम लोग सिकंदरपुर के मूल निवासी हैं तथा सिकंदरपुर विधानसभा 71 लोकसभा क्षेत्र में आता है जिस के प्रत्याशी आर एस कुशवाहा जी हैं उनके जीतने पर हम लोग दो चीजों की मांग विशेष रूप पर करेंगे हमारी पहली मांग होगी गरीबों के लिए एक अच्छा सा हॉस्पिटल तथा दूसरी मांग गरीबों के लिए एक अच्छा सा विद्यालय जिसमें इलाज व शिक्षा दोनों ही बिल्कुल मुफ्त हो जिससे क्षेत्र के गरीब परिवारों को अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज फ्री में मिल सके।
सिकन्दरपुर,को रेलवे से जोड़ने के लिए भी हम लोग अखिलेश यादव जी से मांग करेंगें।
अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से गठबंधन को वोट करने के लिए अपील किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…