ए जावेद
वाराणसी। रोज़ा हिम्मत और अकीदत का नाम है। रोज़े रखने वालो पर अल्लाह की रहमत नाजिल होती है और गैब से उसको भूख और प्यास से लड़ने की ताकत मिलती है। बड़े तो बड़े जो मासूम बच्चे है उनके भी जज्बे इस रमजान के महीने में बुलंद होते है। कुल 15 घंटे के लगभग बिना कुछ खाये बिना एक बूंद पानी का पिये रह जाना एक हिम्मत का ही काम है।
ऐसा ही मामला वाराणसी के कोइला बाज़ार के रहने वाले शेख जव्वाद के मात्र 8 साल के साहबजादे स्मिथ स्कूल में कक्षा 4 के छात्र अदीब शेख का सामने आया। अपने वालदैन और घर के और भी बड़े लोगो को रोज़ा रखते देख अदीब शेख ने जिद्द पकड़ लिया कि मैं भी रोज़ा रखूँगा। माँ बाप और घर के बड़ो ने काफी समझाया मगर मासूम ने अपनी जिद्द कायम रखी। कल बुधवार को वक्त-ए-सहर उठकर घर वालो के मना करने के बावजूद अल्लाह की जिक्रो फिक्र में इस मासूम ने सहरी कर रोज़ा रख लिया।
मासूम रोजदार के आगे पहले तो सूरज और गर्मी की शिद्दत ने काफी आँखे दिखाई मगर मासूम रोजदार के आगे आखिर मौसम और गर्मी की शिद्दत ने अपने घुटने टेक दिये। मासूम अदीब शेख के इफ्तार के वक्त हुआ तो घर के बड़े और मोहल्ले के लोगो ने अदीब को बधाई दी तथा साथ में बैठ कर रोज़ा इफ्तार किया। वालदैन के हाथो तोहफे मिलने से अदीब की खुशिया दुनी हो गई है। क्षेत्र में इस मासूम छोटे रोज़ेदार की चर्चा जोरो पर है। सभी इस मासूम के हिम्मत और जज्बे की तारीफ कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…