आफताब फारुकी/तारिक खान
लखनऊ। लगभग दो दशक पहले आये उत्तर प्रदेश में तूफ़ान के असर के बाद एक बार फिर चक्रवाती तूफ़ान फानी का असर उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के इलाको में देखने को मिल सकता है। इस सम्बन्ध में मौसम विभाग ने अपनी सलाह और अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि भीषण चक्रवाती तूफान फानी के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने फानी चक्रवात के कारण 2 और 3 मई 2019 को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने और तेज हवाएं (गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है। इसकी वजह से आद्रता में इजाफा होने की भी संभावना है। किसानों के सलाह देते हुए कहा गया है, फानी चक्रवात के असर को देखते हुए किसानों और भंडार गृहों को सलाह दी जाती है कि नमी और तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज और खेतों में तैयार फसल को काटकर सुरक्षित करने की समुचित व्यवस्था करें।
इसके अलावा मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं बिहार में 40 से 50 और उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके साथ ही इन राज्यों में आंधी और बिजली के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। तीन मई के लिए भी उत्तर प्रदेश और बिहार में ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…