तारिक खान
हमीरपुर। संत समाज के पथ प्रदर्शक होते है। धर्म का रास्ता दिखाने वाले संत समाज का सम्मान हर वर्ग में होता है। मगर संत के भेष में कुछ ढोंगी जब संत बनकर ढोंग करते है और गलत करते हुवे पकडे जाते है तो वह पुरे समाज को गन्दा करते है।
ताज़ा मामला हमीरपुर का सामने आया है जब एक ढोंगी बाबा ने अपनी काम पिपासा एक बेजुबान गाय की बछिया से बुझाई। घटना जिला हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव की है। गाव में रहने वाले एक ढोंगी बाबा ने एक गाय की बछिया के साथ कुकर्म कर डाला। उसकी इस घिनौनी हरकत को गाव के कुछ युवको ने देख लिया।। उसके बाद गाव में यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई।
लोग मौके पर इकठ्ठा होने लगे। मौके पर भीड़ ने बाबा को पकड़ कर उसको गले में जूते की माला पहना कर मुह पर कालिख पोतकर गाव में भ्रमण करवाया। इस दौरान उत्तेजित युवक ढोंगी बाबा की पिटाई भी कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस एक्शन मोड़ में आई और घटना स्थल पर रवाना हो गई। इस दौरान यह हरकत करने वाला बाबा और उसकी पिटाई करने वालेयुवक गाव से भाग चुके थे। समाचार लिखे जाने तक दोनों में से किसी ने भी थाना स्थानीय पर तहरीर नही दिया है, प्रकरण की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
हम जहा इस घटना की निंदा करते है वही साथ में कानून हाथो में लेने वाले ग्रामीणों द्वारा कारित कृत्य की भी आलोचना करते है। कानून हाथो में लेकर खुद ही न्यायपालिका बनकर हाथो में कानून लेना भी घृणित कार्य है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…