तारिक आज़मी
बिहार: माबलीचिंग की घटनाओं से मुल्क पहले से ही सहमा हुआ था। इस सबके बाद नफरतो के फसल ने अब अपने फल देने शुरू कर दिये है। नफरतो के फलसफे अब सोशल मीडिया से उतर कर सडको पर आने शुरू हो गए है। मध्य प्रदेश की घटना में कथित गोमांस पर भीड़ द्वारा एक महिला सहित तीन लोगो को मारना और फिर उनका वीडियो बनाकर वायरल करना, उसके बाद नमाज़ पढ़ कर आ रहे युवक से दिल्ली के निकट गुरुग्राम में टोपी उतार कर जय श्री राम न बोलने पर मारपीट की घटनाओं ने मुल्क में चल रही नफरतो की बयार में एक नहीं बल्कि दो घटनाओं को एक साथ जोड़ दिया है।
बस इसको इस तरह कह सकते है कि पिछले 3-4 दिनों से एक के बाद एक जो घटनाएं सामने आ रही हैं, उसी सिलसिले में इस बार बिहार के बेगूसराय से आ रही है। घटना कुछ इस प्रकार है कि एक फेरीवाले को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई है, क्योंकि वह मुस्लिम समुदाय का था। गोली मारने वाला शराब के नशे में बताया जा रहा है।
नाम पूछकर कहा तुझे पकिस्तान होना चाहिये और मार दिया गोली
जी हां, बड़ा अजीब लग रहा है सुनकर न, मगर ये हकीकत है। घटना चेरिया-बरियारपुर के थाना क्षेत्र के कुभी गांव की है। जहा घायल व्यक्ति ने बताया कि वह गांव में बाइक से फेरी कर रहा था कि तभी शराब के नशे में राजीव यादव नाम के एक शख्स ने रोक कर उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम बताया तो उसने गाली देते हुए कहा कि वह यहां क्या कर रहा है। तुझे तो पाकिस्तान में जाना चाहिए। पीड़ित ने बताया, ”मुझसे उसने नाम पूछा तो हम नाम बताए कासिम। तो उन्होंने कहा तुम्हे तो पाकिस्तान में रहना चाहिए और इसी बात पर गोली मार दिया, वो शराब पिया हुआ था।” इस मसले में अभी और भी जानकारी आना बाकी है।
ये केवल एक घटना ही नही है। एक और घटना बेगुसराय की सामने आ रही है। जिसमें एक प्रेमी जोड़े को कुछ लड़के लाठी-डंडो से पीट रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें अश्लील गालियां भी दी जा रही हैं। घटना का वीडियो बना कर वायरल भी किया गया है। इस घटना में बीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनगामा के बताए जा रहे इस वीडियो में कुछ स्थानीय लड़के प्रेमी जोड़े को बुरी तरह से पीटते दिख रहे हैं। साथ ही इन असामाजिक तत्वों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है लड़का-लड़की एक दूसरे से जगदर गांव में एक पुलिया के पास मिलने के लिए पहुंचे थे। तभी यहां कुछ आस-पास के लड़कों ने आकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच शुरु कर दी। वीडियो इतना अश्लील और अभद्र भाषा का है कि हम आपको मर्यादाओ की वजह से दिखा भी नही सकते है।
प्रधानमंत्री ने अपने सासदो को दिये भाषण में कहा था कि दिखास और छपास से बचना होगा। साथ ही मुस्लिमो के मसले पर भी बहुत कुछ कहा जो स्वागत योग्य है। इसके बाद भी इस तरह की घटनाओं का होना कही न कही से समाज के विकृत मानसिकता को प्रदर्शित करता है। धर्म के नाम पर देश को टुकडो में करने वाले ऐसे लोगो का हकीकत में सामाजिक बहिष्कार होना चाहिये, मगर ऐसा है नहीं और देश के कई लोग सोशल मीडिया पर इस घटना के समर्थन वाले भी दिखाई दे रहे है। इसको समाज की बिगडती मानसिकता ही कहा जा सकता है। बेगुसराय की दोनों घटनाओं में पुलिस कार्यवाही की सुचनाये प्रतीक्षारत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…