आफताब फारुकी
लखनऊ. चुनावों में मतदान के समाप्त होने को अभी ढंग से 48 घंटे भी नही बीते है सीबीआई ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को क्लीन चिट दे दिया है। मामला आय से अधिक संपत्ति का था, जिसकी जांच सीबीआई कर रही थी।
सीबीआई ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामे में सीबीआई ने कहा है कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कोई सबूत नहीं मिले। बता दें, सीबीआई ने अप्रैल महीने में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश और प्रतीक यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामले में सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करके बताया था कि उनके खिलाफ PE 2013 में बंद कर दी गई है।
सीबीआई ने कहा था कि ये प्रारंभिक जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा था। सीबीआई ने कहा कि इसको लेकर हम जवाब दाखिल करेंगे और कोर्ट को बताएंगे कि आगे हम क्या करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामें में मुलायम सिंह यादव ने दावा किया था कि सीबीआई की प्राथमिक जांच उन्हें क्लीन चिट दे चुकी है। जबकि जिस रिपोर्ट का मुलायम ने हवाला दिया है, सीबीआई उसे पहले ही फर्जी बताकर 2009 में एफआईआर दर्ज करा चुकी है।
इस मामले में समाजवादी पार्टी के तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नही आई है, मगर स्थानीय नेताओ ने इसको सच की जीत करार दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…