Categories: NationalPoliticsUP

वाराणसी में भाजपा को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, तीन बार के सांसद ने छोड़ा भाजपा का दामन लिया मिलाया कांग्रेस से हाथ

तारिक आज़मी

वाराणसी। लोकसभा चुनावों का अंतिम चरण अपने चरम पर है। इस दौरान सभी दल अपने प्रत्याशियों के लिये जोर लगाये हुवे है। अंतिम चरण में प्रमुख सीट जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खीच लिया है वह है वाराणसी लोकसभा सीट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय सीट पर इस बार कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी अजय राय जो 2014 में भी प्रधानमंत्री के मुकाबिल थे पर बड़ा भरोसा करके एक बार फिर से टिकट दिया है। धीमी ही सही अजय राय ने एक मजबूत शुरुआत कांग्रेस की यहाँ से किया। इस शुरुआत में अजय राय ने छोटे छोटे क्षेत्रीय दलों का और मजबूत सामाजिक संगठनो का समर्थन अपने साथ लिया।

वही दूसरी तरफ कल प्रियंका गांधी के सफल रोड शो ने भाजपा की उस नींद को तोड़ दिया जिस नींद में भाजपा ये सीट एकतरफा चुनाव में जीतने की उम्मीद कर बैठी थी। प्रियंका के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब भाजपा को बेचैन कर गया। आराम की मुद्रा में बैठी भाजपा ने आज भाग दौड़ तेज़ कर डाली है। कई मंत्रियो ने कल रात से ही वाराणसी में डेरा डाल दिया है। वही सबसे अधिक अचम्भा हुआ जब आज शाम को भाजपा से नाराज़ चल रहे वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का वाराणसी आगमन हुआ।

इस दौरान आज कांग्रेस ने भाजपा को एक और तगड़ा झटका धीरे से दे डाला। भाजपा के तीन बार सांसद रहे आनंद रत्न मौर्या जो लोकसभा चुनाव 1991, 96 और 98 में सांसद रहे ने भाजपा का दामन छोड़ दिया और कांग्रेस से हाथ मिला लिया। यही नही कांग्रेस ने आज भाजपा के साथ साथ बसपा को भी झटका दिया और पूर्व मंत्री वीरेंदर सिंह तथा पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह ने आज हाथी की सवारी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसमें से पूर्व मंत्री वीरेंदर सिंह ने आज घर वापसी किया है। बताते चले कि वीरेंदर सिंह पहले कांग्रेस में ही थे। वही 28 वर्षो से बसपा के साथ हाथी की सवारी करने वाले राजदेव सिंह पूर्व एमएलसी रहे है। इन सभी को कांग्रेस में सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिलवाया।

इस दौरान आनंद रत्न मौर्या ने पत्रकारों से संबोधित होते हुवे देश की हालात पर चिंता ज़ाहिर करते हुए दो पंक्ति में कहा कि मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरा, मोती, उस देश का पीएम झूठा निकला जिसका नाम है मोदी। उन्होंने कहा कि देश असुरक्षित हाथो में है और देश सत्ता परिवर्तन चाहता है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, सहित जिला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी तथा प्रत्याशी अजय राय उपस्थित थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts