संजय ठाकुर
मऊ : रविवार को घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा के प्रत्याशी का.अतुल अंजान ने वलीदपुर और चिरैयाकोट मे आयोजित चुनावी जनसभा ओं को संबोधित किया. वलीदपुर की जनसभा में उन्होंने संघ के हिंदुत्ववाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत बहु भाषी बहु धर्मी बहु जातीय देश रहा है. हमारे संविधान में भी भारत की ग़ग जमुनी संस्कृति का स्पष्ट उल्लेख है. कुछ लोग भारत की सभ्यता और संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं जिन्हें सफल नहीं होने दिया जायेगा.
चिरैयाकोट की जनसभा में उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल सरकार जो भी कार्य कर रही हैं वह पूंजीपतियों के हितों को ध्यान रख कर कर रही है अब समय आ गया है कि ऐसी सरकार को चुनाव के माध्यम से सत्ताच्युत कर दिया जाय.इन दोनों जनसभाओं मे का रामकुमार भारती, शेख हेशामुद्दीन, पी एन सिंह एडवोकेट, श्रीमती अर्चना उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…