रॉबिन कपूर
फर्रूखाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने गठबंधन प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 2,18,029 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को वोट 5,64,117 मिले। जब कि मनोज अग्रवाल को 3,46,088 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को 54,455 ही वोट मिल सके।
मनोज को 34.72, मुकेश को 56.82, सलमान को 5.51 एवं उदयपाल को मात्र 0.97 प्रतिशत वोट मिले। कुल 986677 वोट पडे। मनोज अग्रवाल को अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 71167, फर्रूखाबाद में 81585, अमृतपुर में 59550, फर्रूखाबाद विधानसभा क्षेत्र में 62065 एवं भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 71721 वोट मिले।
जब कि मुकेश राजपूत को अलीगंज क्षेत्र में 115002, कायमगंज में 122400, अमृतपुर में 107866, फर्रूखाबाद में 113636 तथा भोजपुर क्षेत्र में 105213 वोट मिले। सलमान खुर्शीद को इसी तरह क्रमशः 4912, 16700, 6564, 21787 एवं 4452 वोट मिले। जब कि उदयपाल को भी इसी तरह 2029, 5581, 809678 एवं 5012 वोट मिले।
मालुम हो कि बीते लोकसभा चुनाव में मुकेश राजपूत को 406195, सपा के रामेश्वर सिंह यादव को 2,55,693, बसपा के जयवीर सिंह को 1,14,521 तथा कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद को 95,543 वोट मिले थे। बीता चुनाव मुकेश राजपूत ने 1,50,502 वोटों से जीता था।
बीते 2014 के लोकसभा चुनाव में भी सलमान खुर्शीद की जमानत जब्त हो चुकी है । कॉंग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता सलमान खुर्शीद की एक फिर हुई शर्मनाक हार ने साबित कर दिया कि उनके ही मुस्लिम समाज ने भी इस बार भी मुँह फेर लिया । इस चुनाव में मिली हार के बाद कॉंग्रेस प्रत्याशी अपनी हार के करणों का मंथन करने में जरूर जुटेगे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…