सायरा शेख
मुम्बई. इस बार बालीवुड ने लोकसभा चुनावों शिरकत किया है। कई दिग्गज अपनी दिलचस्पी जग जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड के कलाकारों के अलावा उनके परिवार वाले भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह अली खान भी कुछ ऐसा करती हुईं नजर आती हैं। फराह खान ने पीएम मोदी के बयान राजीव गांधी बयान पर टिप्पणी की।
अपने ट्विटर अकाउंट पर फराह अली खान ने लिखा कि पीएम मोदी राजीव गांधी के बारे में क्या सोचते हैं, इससे क्या फर्क पड़ता है। उनकी राय क्यों मायने रखती है। वह तो हमेशा हर किसी के लिए बुरा बोलते हैं। सिवाय उन आतंकियों और कातिलों के खिलाफ जो उनकी पार्टी से चुनाव लड़ते हैं।फराह अली खान ने लिखा कि राहुल गांधी को ऐसे आरोपों पर जवाब नहीं देना चाहिए। क्योंकि मोदी चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रतिक्रिया दें।
फराह अली खान के ट्वीट करने तक राहुल गांधी ने पीएम मोदी की टिप्पणी का जवाब नहीं दिया था। लेकिन कुछ ही देर बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अब युद्ध खत्म हो चुका है। आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है। मेरे पिता के बारे में अपनी आंतरिक मान्यताओं को प्रस्तुत करके आप अपनी रक्षा नहीं कर सकते हैं। इसी के साथ राहुल गांधी ने लिखा कि मेरे ढेर सारे प्यार के साथ आपको एक जोर का हग (गले मिलना)। राहुल गांधी के इस जवाब पर फराह खान ने खुशी जताते हुए लिखा कि शानदार जवाब।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…