आदिल अहमद
नई दिल्ली। देश के अन्दर मात्र तीन चार दिनों में ही हुई कुछ घटनाओं ने मानवता को झकझोरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कुछ युवकों द्वारा एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट के खिलाफ भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर ने निशाना साधा है। मुस्लिम युवक के साथ टोपी पहनने पर मारपीट की गई, और उससे जबरन ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने के लिए दबाव बनाया गया। हाल ही में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गौतम गंभीर ने सोमवार सुबह आरोपियों के खिलाफ ‘उचित कार्रवाई’ करने की बात करते हुए कहा कि ‘हम धर्मनिरपेक्ष’ देश हैं।
गंभीर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘गुरुग्राम में मुस्लिम युवक से टोपी उतारने और जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा गया।’ यह निंदनीय है। गुरुग्राम प्रशासन की ओर से जरूरी कार्रवाई की जाए। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं, जहां जावेद अख्तर ‘ओ पालन हारे, निर्गुण और न्यारे’ लिखते हैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा दिल्ली-6 में ‘अर्जियां’ दिया है।
बता दें, गुरुग्राम में पारंपरिक टोपी पहनने के लिये 25 वर्षीय मुस्लिम युवक की चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पिटायी की। पीड़ित की पहचान मोहम्मद बरकर आलम के तौर पर हुई है। मूलत: बिहार का रहने वाला आलम यहां के जैकब पुरा इलाके में रहता है। पुलिस में दी गयी शिकायत में आलम ने आरोप लगाया कि सदर बाजार मार्ग पर चार अज्ञात लोगों ने उसे रोका और पारंपरिक टोपी पहनने पर आपत्ति जतायी। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और कहा कि इस इलाके में इस तरह की टोपी पहनने की इजाजत नहीं है।
नफरतो के सौदागरों ने दिये गंभीर को जवाब
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…