साभार – शादाब रईस
रोबर्ट्सगंज। सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में आज उस समय हडकम्प मच गया जब शुभ्रा होटल में ताबड़तोड़ तीन गोलिया एक युवक ने चला दिया। इस गोली कांड में एक युवक घायल हो गया है। वही सुचना पाकर मौके पर पहुचे एसपी पर भी सिरफिरे ने गोली चलाई मगर एसपी बाल बाल बच गए। पुलिस ने होटल के अन्दर जाकर कार्यवाही करते हुवे सिरफिरे को हिरासत में ले लिया है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारो के अनुसार एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट इस होटल में आकर ठहरी हुई है। इस दौरान फिल्म की हिरोईन को एक युवक परेशान करने लगा था। फिल्म की अन्य यूनिट ने इसको नज़रअंदाज़ का दिया। मगर एक तरफ़ा प्यार में दीवाना सिरफिरा युवक आज होटल में घुस गया और ताबड़तोड़ तीन फायर झोक दिया। इस गोलीकांड में एक युवक घायल हो गया,
वही घटना की सुचना पाकर एसपी मौके पर होटल पहुचे। होटल के एक कमरे में घुस कर बैठे सिरफिरे युवक ने उनके ऊपर भी फायर झोक दिया। एक फायर में एसपी बाल बाल बच गए। वही एसपी ने इस आपरेशन को खुद लीड करके सिरफिरे युवक को होटल के कमरे के अन्दर जाकर धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मामले में कार्यवाही शुरू कर दिया है। वही गोलीकांड में घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…