करिश्मा अग्रवाल
गुरुग्राम: होली के मौके पर खून की होली खेलने वाले गुरुग्राम में एक और बड़ी घटना उपद्रवियों ने अंजाम दिया है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रमजान के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले कुछ युवको ने शनिवार रात को एक घृणित घटना को अंजाम दिया है। घटना में पीड़ित युवक का आरोप है कि जब वह गुरुग्राम के सदर इलाके की एक मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था तभी कुछ युवकों ने उसे पहले जबरदस्ती रोका और उसे जय श्री राम के नारे लगाने को कहा। जब उसने नारा लगाने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। पीड़ित युवक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है और गुरुग्राम में रहकर टेलर की शॉप पर काम करता है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले उसकी टोपी उतारी और बाद में उसके साथ गलत व्यवहार भी किया। पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपी लड़के जब उसकी पिटाई कर रहे थे उस समय मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम पुलिस के एसीपी दीपक कुमार ने घटना के सम्बन्ध में कहा है कि पीड़ित युवक के मुताबिक मारपीट करने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से भाग गए, पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
गुरुग्राम का माहोल बिगाड़ने की यह दूसरी कोशिश है। कुछ ही महीनो पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं तक के साथ मारपीट किया था। वह घटना होली के दिन की थी। मुस्लिम के साथ मारपीट की यह दूसरी घटना है। इसके पहले वाली घटना में पुलिस ने छः लोगो को हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद माहोल एक बार फिर बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…