प्रमोद दुबे
सुल्तानपुर. वरुण गांधी वैसे तो भाजपा की मुख्य धरा से अक्सर दूर ही रहते है। या फिर ये कहा जा सकता है कि भाजपा उनको खुद दूर रखती है। पिछली बार के सुल्तानपुर से सांसद रहे वरुण गांधी को उनकी माँ की सीट पीलीभीत पर भाजपा ने टिकट देकर खड़ा किया है। वही उनकी माँ वरुण गांधी के सीट सुल्तानपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है।
अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने सुल्तानपुर पहुंचे वरुण गांधी ने विपक्ष के प्रत्याशी पर आज विवादित बयान देकर मामले को गर्म कर दिया है।
वरुण गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुवे कहा है कि एक इंसान बिना स्वाभिमान के केवल एक लाश होता है। मैं एक ही चीज आपको कहना चाहता हूं, किसी से डरने की जरुरत नहीं है। केवल एक से डरा जाता है और वो भगवान है। अपने पाप और गुनाहों से लोगों को डरना चाहिए, किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं खड़ा हूं यहां पर। मैं संजय गांधी का लड़का हूं, मैं इन लोगों से अपने जूते खुलवाता हूं।
वरुण गांधी सुल्तानपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस संबोधन में वरुण गांधी ने महागठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने सुल्तानपुर में गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू पर बिना नाम लिए हमला किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…