आफताब फारुकी
नई दिल्ली: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथू राम गोडसे पर दिये गए बयान पर भले झी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने माफ़ी मांग लिया हो और अपना बयान वापस ले लिया हो मगर मामला ठंडा होता नही दिखाई दे रहा है। लगातार विवादित बयानों के कारण चर्चा का केंद्र खुद पर सीमित रखने के प्रयास में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के द्वारा इस बयान पर मामला तुल पकडे हुवे है और चत्रुदिक निंदा तथा साध्वी के समर्थको द्वारा कमेन्ट के तौर पर साध्वी के बयान का कथित तौर पर समर्थन मामले को और भी ज्यादा तुल दे रहा है।
इसके बाद गुरुवार देर रात साध्वी ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा था ‘अपने संगठन बीजेपी में निष्ठा रखती हूं। उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन ही मेरी लाइन है।’ इसके बाद भी मामला तुल पकडे हुवे है और सोशल मीडिया पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कड़ी अपत्तिया आ रही है। दूसरी तरफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के कुछ मुट्ठी भर समर्थक इस बयान की तारीफ भी करने में नही चुक रहे है। हद तो तब और भी ख़त्म हो जाती है जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले नोबेल पुरुस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को भी साध्वी के समर्थक देश भक्ति का पाठ पढ़ाने में पीछे नही हट रहे है।
इस ट्वीट के बाद साध्वी समथको ने ट्वीट कर कैलाश सत्यार्थी को ही देश भक्ति का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। वैसे ये चंद मुट्ठी भर समर्थक ही है मगर उनके जवाब देने के तरीके ने मर्यादाओं को तोड़ दिया है। नामो के आगे चौकीदार लगाये ये समर्थक मामले में साध्वी को क्लीन चिट दे रहे है और उनके बयान का समर्थन कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…