तारिक आज़मी
वाराणसी। मंदिर बचाओ आन्दोलन के प्रमुख, काशी में धर्म और शिक्षा में अपना स्थान रखने वाले स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद आज शाम को 4:30 बजे अपने धरना स्थल कचहरी परिसर से तो उठ गए मगर उन्होंने आज वही प्रण लिया है कि मैं 17 मई तक आश्रम नही जाऊँगा। 30 अप्रैल को शाम 6 बजे से अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद से प्रशासन ने कोई बात नही किया। यही नही उनसे वार्ता हेतु कोई भी प्रशासनिक प्रतिनिधि नही आया। इसको विरोध प्रदर्शन कहे अथवा धरना कहे लगभग २२ घंटे तक एक संत अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठा रहा मगर प्रशासन के स्तर पर कोई वार्ता नही हुई।
कहा नही ख़ारिज हुआ है श्रीभगवान का पर्चा
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय रामराज्य परिषद् समर्थित प्रत्याशी श्री भगवान् का पर्चा खारिज नहीं किया गया है बल्कि किसी भगवान् पाठक नाम वाले व्यक्ति का खारिज किया गया, नोटिस हमको दे दिया गया है। जो पूर्ण रूप से प्रशासन की गलती है। अतः हम अब यह मांग कर रहे हैं कि सूची में हमारा नाम चढाकर हमें चुनाव चिह्न प्रदान किया जाए ताकि हम चुनाव प्रचार कर सकें।
बताया कारण कि जब नामांकन 29 अप्रैल को हुआ तो नोटिस में 27 तारीख कैसे लिखा गया?
प्रशासन की एक और गलती इस सम्बन्ध में सामने आई है कि जो नोटिस दी गयी है उसमें 27 अप्रैल 2019 लिखा है, जबकि श्री भगवान् ने अपना नामांकन 29 अप्रैल 2019 को किया। नामांकन के पहले ही नोटिस देकर प्रशासन ने गलती की है, जो कि किसी भी स्थिति में अस्वीकार्य है।
लोकतन्त्र की रक्षा के लिए हमारा समर्थन विपक्षी को रहेगा
उन्होंने कहा कि इस समय देश में सब ओर तानाशाही चल रही है। भारत से लोकतन्त्र समाप्त हो रहा है। इसलिए यह अब आवश्यक हो गया है कि सभी विपक्षी दल एक हो जाएँ और सारे मतभेद भुलाकर एक होकर इस तानाशाह को काशी से भगाएं तो हम समर्थन करेंगे।
होगा मतदान का बहिष्कार
उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी दल एक न हों तो हम मतदान का बहिष्कार करेंगे और लोगों से भी हम यह अपील करेंगे कि वे भी मतदान का बहिष्कार करें। काशी का प्रशासन केवल ऊपरी इशारे पर काम करता हुआ दिख रहा है। क्योंकि यह अन्याय केवल हमारे प्रत्याशी के साथ ही नहीं अपितु अनेक निर्दल प्रत्याशियों के साथ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह नियम है कि भगवान् व्यक्ति के अहंकार का भक्षण कर ही लेते हैं। बहुत दिनों तक कोई भी अहंकार नहीं चल सकता। इस देश में लोकतन्त्र है और लोकतंत्र की यह विशेषता है कि यहाँ पर चुनाव लड़ने का अधिकार सबको है। परन्तु प्रधानमंत्री के सामने कोई भी सामान्य व्यक्ति खडा ही न हो सके ऐसा करना सर्वथा अनुचित है। काशी नगरी सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र जी के सत्य के कारण प्रसिद्ध है। यहां का प्रतिनिधि झूठा व्यक्ति नहीं होना चाहिये। काशी के लोग इस बात को समझते हैं और अपना प्रतिनिधि झूठे व्यक्ति को दुबारे नहीं बनाएँगे ऐसा हमें विश्वास है।
उन्होंने कहा कि काशी की जनता को गंगा ने बुलाया है कहकर धोखा दिया गया और राम मन्दिर न बनाकर काशी के मन्दिरों को ही ध्वस्त कर दिया गया है। जनता इस बात को अब अच्छे से समझ चुकी है। उन्होंने कहा है कि वे 17 मई 2019 तक काशी की सडको पर पैदल भ्रमण करेंगे मठ नहीं जाएँगे। इस अन्तराल में वे जनता को जागरुक करेंगे और लोकतन्त्र को बचाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…