फारुख हुसैन
निघासन-खीरी। बीती रात झंडी रोड पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी हो गया। इसके पहले भी कई ट्रकों से डीजल चोरी हो चुका है। चोर डीजल चोरी करने के लिए स्वीफ्ट गाड़ी में आते हैं। पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं।
कस्बे के झंडी रोड पांच ट्रक गिट्टी, मौरंग, सरिया, सीमेंट आदि लेकर ट्रक चालक रात्रि करीब 11 बजे आ गए थे। ट्रक खड़े करके चालक अपने घरों को चले गए। उसके बाद सुबह आकर देखा तो ट्रक से डीजल गायब था। गणेश लोहा भंडार के प्रोपाइटर राकेश मौर्य ने भी अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। उसमें करीब तीन बजे एक स्वीफ्ट गाड़ी आकर खड़ी होती है, जिसमें आगे की नंबर प्लेट गायब थी और पीछे गाड़ी में नंबर प्लेट लगी थी। फुटेज में चोरों की तस्वीर नहीं आई। सीटीवी फुटेज देखकर चोर वहां से गाड़ी लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा। इसके पहले भी बम्हनपुर और इसी रोड पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी हो चुका है। चोरी की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन बिना कार्रवाई किए वापस लौट आई। इसके पहले कस्बे के झंडी, पलिया रोड़, बम्हनपुर आदि स्थानों से करीब दो दर्जन से अधिक ट्रकों से डीजल चोरी हो चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…