Categories: Crime

देर से पहुचने का आरोप लगा भीड़ ने किया पुलिस से अभद्रता, पिकेड पर किया तोड़फोड़

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में घटनास्थल पर देर से पहुँचने का आरोप लगा गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। उत्तेजित भीड़ ने न सिर्फ सिपाहियों के साथ हाथापाई की बल्कि पुलिस पिकेट पर भी जमकर तोड़फोड़ की।

घटना लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र की है। जहां पिपरझला पिकेट में गुस्साये ग्रामीणों द्वारा सिपाहियों से मारपीट किया गया। इस दौरान भीड़ ने अराजकता का रूप ले लिया और पिकेट चौकी पर जमकर तोड़फोड़ किया। एक्सीडेंट के बाद कार को भगाने का पुलिस पर  आरोप लगाते हुवे भीड़ ने जमकर बवाल काटा। सुचना पाकर मौके पर पहुंची थाने की फोर्स कुछ लोगों को किया गिरफ्तार।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts