उमेश गुप्ता/हरिलाल प्रसाद
बिल्थरारोड (बलिया)। बसपा सुप्रीमों मायावती ने यहां चुनावी मंच से कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद सबसे अधिक शासन में गरीबी, बेरोजगारी दूर हो पायी और न कोई रोजगार के अवसर ही मिले। सभा में अपार भीड़ से प्रफुल्लित होकर कहा कि इससे लगता है कि नमो-नमो की अब छुट्टी हो जायेगी। कहा कि सपा+बसपा गठगन्धन के आ जाने से भाजपा की हवा निकल गयी है। डा अम्बेडकर ने देश का संविधान बनाया लेकिन उस कानून का लाभ नही मिल पा रहा था जिसके कारण 14 अप्रैल 1984 को बहुजन समाज पार्टी का गठन किया गया।
उन्होने कहा कि भाजपा के शासनकाल में गरीब, दलित व अल्पसंख्यकों का कोई भला नही हुआ। छुट्टा पशुओं के छोड़े जाने से किसानों का भारी नुकसान हुआ। कहा कि बीते चरणों के चुनाव की प्रगति को भांपते हुए भाजपा के लोगों के चेहरे उड़ चुके हैं। वह साम, दाम, दण्ड व भेद की नीति भी अपनाने से भाजपा पीछे नही हटेगी। इससे सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि आप लोगों ने साथ दिया तो छत्र पति साहू जी महाराज, डा0 अम्बेडकर, मा0 कांशीराम, डा0 राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार हो सकता है। कहा कि केन्द्र में सरकार बनाने के लिए गठबन्धन के प्रत्याशी को वोट देकर एक-एक सीट के प्रत्याशी को जिताना है। सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की तर्ज पर हम काम करेगें।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीव ही झूठ पर खड़ी है। अच्छे दिन लाने का प्रलोभन देकर जनता को केवल धोखा दिया है। अब अच्छे दिन की चर्चा ही बन्द कर चुके हैं। सपा शासन में 100 डायल पुलिस सेवा, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवा शुरु किया था किन्तु सभी को शिथिल बना दिया है। 2014 में चाय के नाम न नफरत की बात करके सरकार बना डाली अब चैकीदार बनकर जनता को पुनः झांसा देकर फिर सरकार बनाना चहते हैं। इनके किसी बहकावे में आने से परहेज करने की अपील की। आगामी 23 मई को मतगणना के बाद भाजपा की विदाई हो जायेगी। नौकरी व रोजगार के वादे भी नही पूरे किये। किसानों की पूंजी की डेढ़गुनी करने व आय दोगुनी करने का वादा किया जो नही पूरा किया। किसानों को मिलने वाली खाद की बोरी में 5-5 किलोग्राम कम मिली। उन्होने बाबा मुख्यमंत्री का भी हिसाब करने की बात कही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…