तारिक जकी
नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर है। पहले उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस के समर्थन वापसी लेने की बात पर तंज़ कसते हुवे कहा कि वह खुद इस्तीफा क्या नही दे देते है। अब बसपा मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि भाजपा की महिला नेता उनके पतियों के पीएम मोदी से करीबी से घबराती हैं।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनका कहना है कि उन महिलाओं को डर है कि कहीं पीएम मोदी उन्हें भी अपनी पत्नी की तरह अपने पतियों से अलग ना करवा दें। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मायावती ने कहा, ‘मुझे तो यह भी मालूम चला है कि भाजपा में खासकर विवाहित महिलाएं अपने आदमियों को मोदी के नजदीक जाते देखकर, यह सोच कर भी काफी ज्यादा घबराती रहती हैं कि कहीं ये मोदी अपनी औरत की तरह हमें भी अपने पति से अलग ना करवा दे।’
अलवर गैंगरेप मामले पर भी मायावती ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने अलवर गैंगरेप मामले पर चुप्पी साधी हुई थी। वह इस मुद्दे पर गंदी राजनीतिक करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। वह कैसे किसी की बहन और पत्नियों की इज्जत कर सकते हैं, जब राजनीतिक फायदे के लिए उन्होंने अपने पत्नी को ही छोड़ दिया।’
उन्होंने टवीट कर कहा, ”चुनावी स्वार्थ हेतु मोदी न जाने क्या-क्या छल करेंगे लेकिन 5 साल तक करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि की दुर्दशा के लिए जनता उन्हें कैसे माफ कर सकती है?’ बता दें, मोदी ने अपनी चुनावी जनसभाओं में कहा है, ‘मैं अति पिछड़ी जाति में पैदा हुआ लेकिन देश को दुनिया में सबसे आगे ले जाने के लिये जी-जान से जुटा हुआ हूं।’ उन्होंने कहा, ‘जो लोग मोदी की जाति जानना चाहते हैं, वे कान खोलकर सुन लें। मोदी की एक ही जाति है गरीब। ये लोग मोदी का नहीं, बल्कि गरीबी की जाति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…