अनुपम राज
वाराणसी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश ने आज कांग्रेस मीडिया सेंटर में एक पत्रकार वार्ता के बीच कहाकि प्रधान मंत्री पांच साल तक देश एवं वाराणसी में अपने कामों और पिछले चुनाव के जुमला बने वादों के नाम पर नहीं, पाकिस्तान के नाम पर या नेहरू से राजीव गांधी तक पर अवांछित भाषा प्रयोग के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। नेहरू, इन्दिरा, राजीव पर अनुचित भाषा का उनके द्वारा प्रयोग इन महान राष्ट्रनायकों को लगातार चुनने वाले उत्तर प्रदेश का अपमान है।
मोहन प्रकाश ने कहा कि बनारस से एम्स का हक मोदी जी ने छीना, कोई नई संस्था विकसित नहीं हुई, 17 किमी सड़क की ब्रैंडिंग होती है और शेष ऐसा ध्वंसात्मक अभियान है जैसे बनारस पर गुजरात का कोई हमला हुआ है। विश्वनाथ को मुक्त करने के नाम पर उसकी ऐतिहासिकता के ध्वंस सहित सभी अन्य ठेके गुजराती लोगों के हांथ में रहे। आज जन जन के महादेव के दर्शन पर शुल्क लगाया और कल उनके चारो ओर होने वाले निर्माण पर गुजराती व्यापारियों के कब्जे की तैयारी है। बनारसी भाजपाजनों तक पर उनका भरोसा नहीं, नामांकन हेतु वकील और नोटरी तक गुजरात से लेकर आते हैं। यह काशी की अस्मिता की रक्षा और उस पर गुजरात के वर्चस्व के बीच का चुनावी संघर्ष है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…