आफताब फारुकी
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमनगर कालोनी में शुक्रवार दोपहर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एवं एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी प्रमोद कुमार चैधरी 47 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम आसरे कौशाम्बी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे। प्रमोद अपने दो बेटे विक्रम और विराट एवं एक बेटी एवं पत्नी के साथ धूमनगंज के ईडब्लूएस कालोनी प्रीतम नगर में अपना निजी घर बना कर विगत कई वर्ष रहे रहा था। वह अपनी बेटी की शादी भी तय कर दिया है।
बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी की डेढ़ वर्ष पूर्व हार्ड अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद उसने एक महिला को लेकर घर में रखा था जो कहीं चली गई। इसके बाद रेखा यादव उम्र लगभग 32 वर्ष को विगत छह माह से रखा हुआ था। वह रेखा के साथ नीचे कमरे में रहता था, सभी बच्चे दूसरी मंजिल पर रहते है।
शुक्रवार दोपहर उसके घर में अचानक गोली की आवाज हुई तो उसके बच्चे नीचे पहुंचे और देखा तो रेखा और प्रमोद की मौत हो चुकी थी। बच्चों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंचे और पुलिस एवं एक 108 एम्बूलेंस को खबर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को मौके से एक असलहा भी मिला है। रेखा के सिर में गोली लगी और प्रमोद के सीने में गोली लगी तथा उसके सिर में भी चोंट के निशान दिखाई दे रही है। वारदात के सम्बन्ध में प्रमोद के बच्चे अभी कुछ साफ नहीं बता पा रहें है। पुलिस को मौके से रेखा का आधार कार्ड मिला है जिसमें रेखा चैधरी पत्नी प्रमोद कुमार चैधरी लिखा हुआ है। इससे यह लग रहा है कि दोनों पति पत्नी के रूप में रह रहे थे।
पुलिस का कहना है कि अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है। दोनों पति पत्नी है कि नहीं इसकी भी जांच हो रही है। रेखा कहां की रहने वाली इसकी भी कोई जानकारी अबतक नहीं हो पाई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…