ए जावेद
वाराणसी। जनपद के चेतगंज थाना क्षेत्र के जगतगंज इलाके में सोमवार को होटल के कमरे में महिला की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। चेतगंज थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला के लाश के पास से मिली आई कार्ड के अनुसार मृतका का नाम शिल्पा है। वह मूलरूप से दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि रविवार को कैंटोनमेंट स्थित एक बड़े होटल में शादी के इवेंट डेकोरेशन के लिए शिल्पा काशी आयी थी। सोमवार की दोपहर होटल का स्टाफ जब नाश्ते, खाने के लिए पूछने गया तो दरवाजा नहीं खुला। होटल वालों ने मास्टर की से दरवाजा खोला तो बेड पर लाश पड़ी थी। समाचार दिये जाने तक महिला की मौत के कारणों की जानकारी प्राप्त नही हो सकी थी। हत्या किस कारण हुई, महिला के साथी कहा है यह अभी भी अबूझ पहेली है। पुलिस ने मामले में तहकीकात शुरू कर दिया है। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सोर्सेस के साथ ही अपनी मुखबिर टीम भी एक्टिव कर दिया है। बताते चले कि अभी कुछ माह पूर्व ही यह होटल खुला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…