आफताब फारुकी
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले पांच सालो में पहली बार मीडिया से रूबरू हुवे। भाजपा मुख्यालय पर आज चुनाव प्रचार के समापन उपरान्त मध्य परेश से प्रचार में भाग लेकर सीधे वापस आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्रकार वार्ता में शिरकत किया। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुवे देर हेतु क्षमा कहा और कहा कि मध्य प्रदेश से सीधा आ रहा हु, अब लगता है कि अध्यक्ष जी (अमित शाह) मुझे और कोई काम नही देंगे।
प्रेस कांफ्रेस में प्रधानमंत्री आये तो ज़रूर मगर सिर्फ मीडिया को संबोधित अपने शब्द कहे। इसके बाद सभी सवालो का जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिया। एक पत्रकार ने जब प्रधानमंत्री से सवाल किया तो कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष ही सभी सवालो का जवाब देंगे।
बीजेपी के प्रेस कांफ्रेंस में सभी सवालों का जवाब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिया। एक पत्रकार ने पीएम से सवाल किया तो कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष ही सवालों का जवाब देंगे। इसलिए पीएम मोदी ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी सवालो का जवाब दिया। पांच सालो में पहली बार प्रधानमंत्री द्वारा प्रेस कांफ्रेस के आयोजन के बाद भी प्रधानमंत्री द्वारा कोई सवालो का जवाब न देने पर विपक्ष ने जमकर हमला किया है। इस पर ट्वीट कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा है कि अगली बार श्री शाह आपको जवाब देने की अनुमति दे सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…