तारिक जकी
कोलकोता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे आज भाजपा उम्मीदवार भारती घोष के वाहन से एक लाख 13 हजार रुपए जब्त किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष की कार को पश्चिम मिदनापुर जिले में पिंगला इलाके के मंगल बार में बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे बीच रास्ते में रोका गया और तलाशी लिया गया।
इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओ और नेताओं ने आरोप लगाया कि भारती घोष ‘मतदाताओं को प्रभावित’ करने के लिए धन लेकर जा रही थीं। जबकि घोष ने इन आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि वह निजी खर्चे के लिए राशि ले जा रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास केवल 50,000 रुपए थे। मेरी कार में मेरे संयोजक एवं चालक थे। मेरे संयोजक के पास 49,000 रुपए थे और चालक के पास 13,000 रुपए थे’। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी इस प्रकरण में चुनाव आयोग को शिकायत नही मिली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…