आफताब फारुकी
शिमला. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को खुली चुनौती बहस की दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती देता हु, मेरे पास केवल चार सवाल हैं, जिनका मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे। राहुल गांधी शिमला से पार्टी प्रत्याशी धनीराम शांडिल के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं भ्रष्टाचार के मामले पर मोदी के साथ कहीं भी बहस करने को तैयार हूं।” गांधी ने कहा, ‘‘मुझे 15 मिनट का समय दें, मै सिर्फ चार सवाल पूछूंगा, और मोदी जवाब देने में तीन-चार घंटे लगा सकते हैं। बहस के बाद वह देश की जनता को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।” राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए ज्यादा कीमत में यह सौदा किया।
नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘जनता कह रही है कि मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर गलतियां की हैं, लेकिन मोदी कभी इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…