रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: जिले में सीबीएससी का परिणाम घोषित होने के बाद से मेधावियों के घर पर दीपावली जैसा माहौल है।शुभकामनाओं के साथ मुंह मीठा कराने का दौर भी चल रहा है। खुशी इतनी जिसका कोई अंत नही। जिले में सीबीएससी कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में नवोदय विद्यालय के रजत शुक्ला ने जिलाटॉप करके बाजी मारी है।
आज जारी परीक्षा परिणाम की सूची के तहत नवोदय विधालय रोहिला मोहम्मदाबाद के रजत शुक्ला 96.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम,हर्ष बाबू के 93.2 प्रतिशत,अभिषेक राठौर 93.7,शिवम कुशवाह 93 प्रतिशत,अनुज राजपूत 91 प्रतिशत,मानसी चौरसिया 90 प्रतिशत अंक लेकर आयी। केन्द्रीय विधालय आरआरसी फतेहगढ़ की राना हिजाब ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान बनाया। अजय शुक्ला ने 95.4 प्रतिशत,आकाश यादव 95 प्रतिशत,रिषभ शुक्ला 94.8 प्रतिशत अंक लेकर आये।
डॉ0 वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के दिव्यांश चौरसिया ने 95.6,हिमांशु गुलाटी 95.6,आयुष सक्सेना 94.6, कुमार यश 93.2 प्रतिशत अंक लेकर आये। आर्मी विधालय फतेहगढ़ के अभिषेक राठौर ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान बनाया।कुमारी शिवांगी के 96 प्रतिशत,नवीन कुमार 95.8 प्रतिशत,विकास शुक्ला 95.2 प्रतिशत व अंजली 95 प्रतिशत अंक लेकर आये। सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के घरो में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…