शायरा शेख
मुंबई: कांग्रेस पर हमलावर होते होते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर रोज़ रोज़ नये कथित खुलासे करने लगे है। इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को एक जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर एक और आरोप लगाया था कि राजीव गांधी आईएनएस विराट का प्रधानमंत्री रहते हुवे राजीव गांधी ने व्यक्तिगत उपयोग किया था और एक द्वीप पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए इससे गए थे। पीएम मोदी ने दावा किया था कि इसमें इटली से आए उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे और आईएनएस विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया गया था।
पीएम मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह ‘आदतन झूठे’ हैं जिनमें बेरोजगारी और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ने का साहस नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल (अवकाश प्राप्त) विनोद पसरीचा ने स्पष्ट कर दिया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधिकारिक यात्रा के सिलसिले में आईएनएस विराट पर सवार थे, वह कोई छुट्टियां नहीं थीं।
उधर, वाइस एडमिरल (अवकाश प्राप्त) विनोद पसरीचा ने खबरिया चैनलों पर कहा कि यह झूठ है और प्रधानमंत्री राजीव गांधी सरकारी यात्रा पर थे, छुट्टी पर नहीं। इसके बाद कांग्रेस प्रधानमंत्री पर हमलावर हुई है और उनको मुद्दों पर चुनाव लड़ने की एक बार फिर चुनौती दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…