उमेश गुप्ता/ हरिलाल प्रसाद
बिल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्र के सपा के वरिष्ठ नेता मतलूब अख्तर ने कहा कि रमजान के माह में रोजा इफ्तार की दावत तमाम लोग सिर्फ इस लिए देते हैं कि आपसी एकता व अखण्डता कायम रहे। कहा कि सीयर आपसी मिल्लत की एक मिशाल पेश करता है जहां हर धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर कोई त्यौहार हो उसे मनाजे हैं। रमजान का महीना अल्लाह की इबादत के अलावे अत्यन्त ही सकून होता है। गंगा यमुनी तहजीब की तर्ज पर हम सभी एक साथ मिल लेते हैं।
आयोजित रोजा इफ्तार में कस्बा समेत ग्रामीणों ने भारी संख्या में शिरकत किया। निर्धारित वक्त पर रोजेदारों ने खजूर और ठंडे पानी से रोजा खोला,इसके बाद शरबत के साथ ही पकौड़े,चना की घुघनी, फल,व जूस आदि लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने मगरीब की नमाज भी मस्जिद में अदा की।
इस दावत में डा0 साजिद, खालिद जहीर, मास्टर इरशाद, नैयर भाई, अमित जायसवाल, राममनोहर गांधी, अंगद यादव, टेनुस भाई, शमशाद बांसपारी, शफीर भाई, आनन्द यादव, सोनू यादव, हाजी शाहआलम, महेश यादव, परवेज भाई, संटू भाई, शमशुज्जमा आदि लोग सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…