तारिक आज़मी
भोपाल. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का चुनाव जैसे जैसे मतदान का दिन करीब आता जा रहा है लगातार नीचे के तरफ ही जाता जा रहा है। इस दौरान उनके चुनावों को सबसे अधिक नुकसान उनके विवादित बयानों से पंहुचा है। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट भोपाल में इस बार कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने ताल ठोकी है तो वही भाजपा ने भगवा कार्ड चलते हुवे मालेगाव ब्लास्ट आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देकर राजनैतिक हलको में चर्चा का सबब बना दिया था।
इसके बाद साध्वी ने बयान वापस लेने की भी बात कही तथा चुनाव आयोग का प्रतिबन्ध तक झेलना पड़ा। इसके बाद कुछ और बीच बीच में विवादित बयान आने शुरू हो गए थे। इसी दौरान बाबरी मस्जिद प्रकरण पर भी उनका बयान ट्रोलर्स का शिकार हो गया था। इन बयानबाज़ी ने कही न कही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा नुकसान हुआ,। अब मामला साधू संतो पर आकर रुका है। इस बार साधू संतो पर भी प्रज्ञा ने हमला करते हुवे कहा है कि ये लोग भगवा का व्यापार करते है।
बताते चले कि मध्य प्रदेश में कंप्यूटर बाबा की संत समाज और हिन्दू सनातनधर्मी समाज में अच्छी पकड़ है। कम्यूटर बाबा के साथ उनके अन्य सभी संतो ने दिग्विजय सिह की जीत के लिए एक हवंन आयोजित कर रखा है। इस हवन हेतु साधू संतो ने धुनी रमई हुई है, विभिन्न मुद्राओं में धुनाई रमा कर हठयोग पर बैठे साधू संतो के इस हवंन में आज दिग्विजय सिंह सपत्नी हवंन स्थल पहुचे. हिन्दू मतों को साधने के लिए कंप्यूटर बात के नेतृत्व में 8 मई को संतो का एक विशाल जुलूस निलाकेगे। इसकी जानकारी होने पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक खबरिया चैनल से बात करते हुवे कहा है कि ये लोग भगवा का व्यापारीकरण कर रहे है, जनता इनको बढ़िया सबक सिखाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…