करिश्मा अग्रवाल
नई दिल्ली. राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दा एक बार फिर से भाजपा द्वारा उठाया गया है। लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दा उठाने के लिए भगवा पार्टी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा ने राजनीति को ‘‘बहुत तुच्छ” बना दिया है। गौरतलब है कि गांधी की नागरिकता को लेकर मिली शिकायत पर गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर ‘तथ्यात्मक स्थिति’ की जानकारी देने को कहा है।
शरद यादव ने एक बयान में कहा कि मैं भाजपा द्वारा राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दा उठाए जाने की कड़ी निंदा करता हूं। जब राजग को भरोसा हो गया है कि वह सरकार नहीं बना पाएगी तो वह ऐसे गैर-मुद्दे बाजार में फैला रही है। मुझे कहते हुए दुख हो रहा है कि भाजपा ने पिछले पांच साल में राजनीति को काफी तुच्छ बना दिया। यह पार्टी हमेशा या तो झूठे वादों या गैर मुद्दों में उलझी रहती है। उन्होंने कहा कि आम जनता को ऐसी चीजों से कोई लेना-देना नहीं हे। उन्हें बस इससे मतलब है कि कोई पार्टी तथा सरकार उनके कल्याण और विकास के लिए क्या कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…