आफताब फारुकी
भोपाल. अपनी स्पष्ट वाणी के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हुवे है। पहले इंदौर में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार के कबीना मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावों के दौरान विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप मढ़ते हुए उन्हें शुक्रवार को चुनौती दी कि वह रोजगार, नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़कर दिखायें।
सिद्धू ने यहां सिंधी कॉलोनी में कांग्रेस की चुनावी सभा में कहा, “मोदी में दम है तो वह रोजगार, नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ें। लेकिन वह लोगों को धर्म और जात-पांत के नाम पर बांटकर चुनाव लड़ रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गंगा नदी को साफ करने, दो करोड़ नौकरियां देने और विदेशी बैंकों में जमा काला धन भारत लाने के वादे निभाने में नाकाम रही है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने कहा, “मोदी केवल झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री और उनका पूरा कुनबा झूठा है।”
अब एक बार फिर सिद्दू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। इस बार उन्होंने उनकी तुलना ऐसी दुल्हन से किया है जो रोटिया कम बेलती है और चुडिया ज्यादा खनकाती है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर काम कम और प्रचार ज्यादा करने का आरोप लगाया है। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को इंदौर में कहा था कि “मोदी केवल झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री और उनका पूरा कुनबा झूठा है।” उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्षपूर्ण आक्रमण जारी रखते हुए तुकबंदी की, “ना राम मिला, ना रोजगार मिला, हर गली में मोबाइल चलाता हुआ एक बेरोजगार मिला।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…